आधार कार्ड को कैसे लॉक करें। - Aadhar Card lock kaise kare
आधार कार्ड आज एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है जिसका इस्तेमाल बैंक, स्कूल, सरकारी काम काज में अक्सर किया जा रहा है। आधार कार्ड से हमारे लगभग सभी चीजें जुडी हुई है जैसे बैंक अकाउंट, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर इत्यादि।
ऐसे में आजकल आधार कार्ड से बहुत चोरी धोखा-धड़ी हो रहा है। अगर यह गलत हाथों में लग जाये तो कार्ड धारक को इसका बहुत बुरा परिणाम भुगतना पड़ सकता है।
लेकिन आप इस परेशानी से बच सकते है। उसका उपाय हमने इस लेख में बताया है। इसका उपाय है आप अपना आधार कार्ड लॉक करके इस तरह की गड़बड़ी को रोक सकते हैं। किसी कारण यदि आपका कार्ड खो जाए या चोरी हो जाए तो कोई भी उसका गलत इस्तेमाल नहीं कर पायेगा।
आधार कार्ड को लॉक करना क्यों आवश्यक है।
आधार कार्ड को एक नेशनल कार्ड की तरह विकसित किया जा रहा है। इनसे व्यक्ति के सभी चीजों को जोड़ा जा रहा है, जिससे भविष्य में सब काम ऑनलाइन हो जायेगा। जिससे लोग घर बैठे अधिकतर काम कर पाएंगे।
लेकिन इसके कुछ नुकसान भी है। आजकल चोरी करने का तरीका बदल गया है। आपने कई बार समाचार के माध्यम से सुना या देखा होगा की किसी व्यक्ति का खाता बिलकुल जीरो हो गया। अब ऑनलाइन चोरी हो रही है। जिसमें हमें बहुत सतर्कता बरतनी चाहिए। क्योकि आधार से लगभग सभी चीजें जुडी है खासकर हमारा बैंक खाता, तो हमें चोरी से बचने का उपाय है की आधार कार्ड को लॉक कर के रखे। और जब जरूरत हो तो उसे अनलॉक कर के इस्तेमाल करे फिर लॉक कर दे।
इससे आपके बायोमेट्रिक्स सहित बाकी जानकारी बंद हो जाती है। ऐसे में कोई आपके आधार कार्ड का दुरुपयोग नहीं कर सकेगा।
UIDAI आधार कार्ड लॉक और अनलॉक क्या है?
आप आधार कार्ड को लॉक करके स्कैमर्स से बच सकते हैं। स्कैमर्स वह होते है जो पहले सामने से चोरी हुआ करती थी, अब डिजिटली होना शुरू हो गई है उन्ही चोरों को स्कैमर्स कहते है। जो अपने घर या कही बैठे-बैठे लैपटॉप और इंटरनेट की मदद से उनको बहला फुसला कर या लालच दिखा कर उनसे उनका जानकारी ले लेते है फिर OTP भी मांग लेते है। जिस से व्यक्ति का बैंक खाता मिनटों में खाली हो जाता है।
इन सबसे बचने के लिए आपको दो काम करने पड़ेंगे, पहला - अनावश्यक OTP साँझा ना करे, और दूसरा अपने आधार कार्ड का बायोमेट्रिक्स लॉक कर के रखे।
टिप्पणी: आधार को आप जब चाहे अपनी सुविधा के अनुसार अनलॉक कर सकते है। यह लॉक या अनलॉक करने के लिए आपका जो मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा है वह आपके पास होना अनिवार्य है।
यहाँ वीडियो देखें।
UIDAI आधार कार्ड को कैसे लॉक करें?
ऑनलाइन प्रक्रिया
पहले UIDAI की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाये।
फिर आपको My Aadhaar पर जाना होगा।
इसके बाद आपको Aadhaar Services पर जाना होगा।
यहां आपको आधार लॉक/अनलॉक का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करना होगा।
अब Lock UIDAI ऑप्शन चुनना होगा।
फिर पूरा नाम, पिन कोड और आधार कार्ड भरना होगा।
इसके बाद, Send OTP बटन पर क्लिक करें।
आपके रजिस्टर्ड नंबर पर आने वाले OTP को भरकर सबमिट करें।
आपका आधार लॉक हो गया।
SMS के जरिए आधार कार्ड को कैसे लॉक करें?
आपको अपने आधार रजिस्टर मोबाइल से एक मैसेज भेजना होगा।
1947 पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से GETOTP, आधार के आखिरी चार नंबर।
उदाहरण के तौर पर, अगर आपका आधार नंबर 193655779508 है, तो आपको GETOTP 9508 संदेश भेजना होगा।
एक और आपके रजिस्टर्ड नंबर पर OTP आएगा, जिसे 1947 में फिर से भेजना होगा। यह मैसेज एक LOCKUID OTP है।
उदाहरण के लिए, अगर आपका आधार 193655779508 है और आपका OTP 205842 है, तो आपको LOCKUID 9508 205842 संदेश भेजना होगा।
UIDAI इसके बाद आपको एक कंफर्मेशन मैसेज भेजेगा।
यह भी पढ़े - कैसे Online पैन कार्ड को आधार से लिंक करें।
UIDAI आधार कार्ड को अनलॉक कैसे करें?
ऑनलाइन प्रक्रिया
पहले UIDAI की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाये।
फिर आपको My Aadhaar पर जाना होगा।
इसके बाद आपको Aadhaar Services पर जाना होगा।
यहां आपको आधार लॉक/अनलॉक का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करना होगा।
अब Lock UIDAI ऑप्शन चुनना होगा।
16 डिजिट की Virtual ID डालनी होगी।
इसके बाद, Send OTP बटन पर क्लिक करें।
आपके रजिस्टर्ड नंबर पर आने वाले OTP को सबमिट करें।
आपका काम होगा गया।
SMS के जरिए आधार कार्ड को अनलॉक कैसे करें?
1947 पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से GETOTP मेसेज भेजना होगा (वर्चुअल आईडी के अंतिम 6 डिजिट)
उदाहरण के लिए, अगर आपका वास्तविक आईडी 5561 5218 9012 2230 है, तो आपको GETOTP 122230 संदेश भेजना होगा।
फिर आपके रजिस्टर्ड नंबर पर एक OTP आएगा, जो 1947 में आपको फिर से यह मैसेज UNLOCKUID OTP भेजें।
उदाहरण के लिए, अगर आपका वर्चुअल आईडी 5561 5218 9012 2230 है और आपका OTP 555458 है, तो आपको UNLOCKUID 122230 555458 संदेश भेजना होगा।
Tag:
Aadhar card, Aadhar card lock, Aadhar card check, Aadhar card status, Aadhar card Download, Download aadhar card, Download aadhar card pdf, Aadhar card lock unlock, Aadhar card lock biometric, Aadhar card lock kaise kare, Aadhar card lock unlock kaise kare, Aadhar card lock/unlock kaise kare.
