Stock Market kya hai in Hindi - स्टॉक मार्केट क्या है हिंदी में



Stock Market kya hai in Hindi


आप शेयर बाजार या स्टॉक मार्केट के बारे में शुरू से अंत तक हिंदी में जानना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। हम आपको Stock Market Kya Hai in Hindi में पूरे विस्तार से बताएँगे। शेयर बाजार को लेकर आम लोगों के मन में बहुत ही गलत भावना होती है क्योकि भारत में लोगो का रुझान शेयर बाजार की तरफ बहुत कम है, और उन्हें लगता है की शेयर बाजार में पैसे ड़ूब जाते है। यह भावना शेयर बाजार की उचित जानकारी होने की वजह से है। शेयर बाजार के बारे में सही नॉलेज आपको कुछ ही समय में बहुत अमीर बना सकता है। 2023 के आंकड़ों के मुताबिक भारत में कुल आबादी में से सिर्फ 11 करोड़ लोग ही शेयर बाजार में निवेश करते हैं। साथ ही यह अनुमान लगाया गया है कि केवल 3% भारतीय परिवार ही शेयर बाजार में सक्रिय रूप से निवेश कर रहे हैं। शेयर को Equity भी कहते है। 

तो आइए, जानते हैं शेयर बाजार के बारे में विस्तार से।

शेयर बाजार और स्टॉक मार्केट में क्या अंतर है?

"शेयर बाजार" और "स्टॉक मार्केट" दो अलग-अलग शब्द हैं। संक्षेप में, शेयर बाज़ार और स्टॉक मार्केट दोनों का अनिवार्य रूप से एक ही मतलब है - सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली कंपनियों में शेयर या स्टॉक खरीदने (Buy) और (Sell) का बाज़ार।

दोनों शब्द उस बाज़ार का वर्णन करते हैं जहां व्यक्ति और संस्थान सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली कंपनियों में शेयर या स्टॉक (किसी कंपनी में इक्विटी स्वामित्व) खरीदते और बेचते हैं।


यदि हम इन शर्तों की अधिक विस्तार से जाँच करें:

शेयर बाज़ार: "शेयर बाज़ार" शब्द का प्रयोग आमतौर पर भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसे कुछ क्षेत्रों में शेयर बाज़ार को संदर्भित करने के लिए किया जाता है।

स्टॉक मार्केट: "स्टॉक मार्केट" शब्द का उपयोग वैश्विक स्तर पर स्टॉक या शेयरों के लिए बाज़ार को संदर्भित करने के लिए दुनिया में किया जाता है। शेयर बाजार में विभिन्न स्टॉक एक्सचेंज और ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म शामिल हैं।


शेयर बाजार क्या होता है?

शेयर बाज़ार एक बाज़ार या प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ व्यक्ति और संस्थान सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली कंपनियों के शेयर या स्टॉक खरीदते और बेचते हैं। यह एक वित्तीय बाजार है जहां कंपनियों में स्वामित्व का कारोबार कंपनी के मूल्यांकन और स्टॉक की कीमतों के आधार पर किया जाता है। शेयर बाजार कंपनियों को वित्तीय विकास के लिए पूंजी जुटाने के लिए एक तंत्र प्रदान करता है और विभिन्न निवेशकों को अपना पैसा निवेश करने और संभावित रूप से वित्तीय रिटर्न अर्जित करने की अनुमति देता है।

शेयर बाजार विभिन्न स्टॉक एक्सचेंजों और ट्रेडिंग प्लेटफार्मों के माध्यम से संचालित होता है, और लोग ब्रोकर और ऑनलाइन खातों के माध्यम से शेयर खरीदते और बेचते हैं। 

शेयर बाज़ार कई प्रकार के कारकों से प्रभावित होता है, जिनमें आर्थिक स्थिति, कॉर्पोरेट प्रदर्शन, विश्व का रुख, निवेशकों की भावना, राजनीतिक घटनाएँ आदि और बहुत कुछ शामिल हैं। यह व्यापारिक गतिविधियों में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए SEBI के विनियमों और निरीक्षण के अधीन भी है। 


शेयर एक्सचेंज क्या होता है और यह भारत में कितने प्रकार का है।  

"Stock Exchange" आम तौर पर एक किसी कंपनी को अपना शेयर बाजार में लाना होता है तो वह उन्हें IPO के माध्यम से एक्सचेंज में लिस्ट करते है, जहां से कोई व्यक्ति या संस्था उनके शेयर खरीद या बिक्री कर सकता है।

भारत में मुख्यतः दो स्टॉक एक्सचेंज हैं। जिनके नाम नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) हैं।

 

Bombay Stock Exchange (BSE): मुंबई में स्थित बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज, भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रमुख स्टॉक एक्सचेंजों में से एक है। इसकी स्थापना 1875 में हुई थी, और यह अपने बेंचमार्क Index, SENSEX के लिए जाना जाता है, जो बीएसई पर सूचीबद्ध शीर्ष कंपनियों के प्रदर्शन को ट्रैक करता है।

 

National Stock Exchange (NSE): नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, जिसका मुख्यालय भी मुंबई में है, भारत का एक और प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज है। इसकी स्थापना 1992 में हुई थी और यह अपने NIFTY 50 Index के लिए जाना जाता है, जिसमें अधिक लोग ट्रेडिंग करना पसंद करते है। 

 

इन दो प्रमुख स्टॉक एक्सचेंजों के अलावा, भारत में क्षेत्रीय स्टॉक एक्सचेंज भी हैं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में उनका महत्व कम हो गया है, या नियमित व्यापारिक गतिविधियाँ बंद कर दी हैं।


Open Free Demat Account Click Here

शेयर बाजार का महत्व।

शेयर बाज़ार किसी देश की अर्थव्यवस्था और वित्तीय प्रणाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसका महत्व बहुआयामी है, और कई प्रमुख कार्य करता है:

पूंजी निर्माण: शेयर बाजार कंपनियों को जनता से शेयर जारी करके पूंजी जुटाने के लिए एक मंच प्रदान करता है। इस पूंजी का उपयोग कंपनी के विस्तार, अनुसंधान और विकास और अधिग्रहण आदि के लिए किया जा सकता है। पूंजी निर्माण की यह प्रक्रिया आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है।


धन कमाना: निवेशकों के लिए शेयर बाजार उनकी बचत को निवेश करने और समय के साथ उनकी संपत्ति बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है। शेयर मार्केट में आप जितना भी पैसा लगाएंगे या किसी कंपनी के जितनें भी शेयर्स खरीदेंगे उस के हिसाब से आप उस कंपनी के कुछ प्रतिशत के मालिक हो जाते हैं।


कॉर्पोरेट प्रशासन: सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली कंपनियां स्टॉक एक्सचेंजों और सेबी जैसे संस्था नियमित रूप से निगरानी करती है, इससे कम्पनीओ में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में मदद मिलती है, अगर कोई कंपनी धोखा धड़ी करता है तो सेबी उस पर कारवाही करता है। जिससे शेयरधारक और व्यापक जनता बिना डर के कम्पनियो में निवेश कर सकता है।


आर्थिक संकेतक: शेयर बाजार Index, जैसे संयुक्त राज्य अमेरिका में S&P 500 या भारत में Sensex, अक्सर आर्थिक संकेतक के रूप में उपयोग किए जाते हैं।


निवेशक भागीदारी: शेयर बाजार व्यक्तियों के बीच बचत और निवेश की संस्कृति को प्रोत्साहित करता है।


नौकरी सृजन: जैसे-जैसे कंपनियां पूंजी जुटाती हैं और विस्तार करती हैं, वे अक्सर नौकरी के अवसर पैदा करती हैं, रोजगार और आर्थिक विकास में योगदान देती हैं।


जोखिम प्रबंधन (Risk management): निवेशक अपने निवेश पोर्टफोलियो में विविधता लाने के लिए शेयर बाजार का उपयोग करते हैं। यह विविधीकरण (अलग-अलग सेक्टर में निवेश) आपके निवेश को प्रतिकूल समय में बचाने में मदद कर सकता है।

जैसे :- कुछ रियल स्टेट, गोल्ड, फिक्स्ड डिपाजिट और कुछ शेयर बाजार में निवेश करते है। इनोवेशन के लिए फंडिंग: शेयर बाजार नई कंपनियों को अनुसंधान और विकास के लिए पूंजी एकत्रित करने में सहयोग करता है, जिससे नए तकनीक को खोजने वालो को मदद मिलती है।


सेंसेक्स क्या होता है?

Sensex (सेंसेक्स), जो BSE का एक Index है, भारत में प्रमुख शेयर बाजार Index में से एक है। इसे अक्सर भारतीय शेयर बाजार के लिए बेंचमार्क Index माना जाता है। यह BSE के टॉप 30 कंपनियों का इंडेक्स है। इस से एक अनुमान लगाया जाता है की बाजार में तेजी है या मंदी।

निफ़्टी क्या होता है?

Nifty को Nifty 50 के नाम से भी जाना जाता है। निफ़्टी NSE के 50 कंपनियों का Index है।

स्टॉक ब्रोकर क्या होता है।

Stock Broker (स्टॉक ब्रोकर), जिसे ब्रोकरेज फर्म के रूप में भी जाना जाता है, एक लाइसेंस प्राप्त पेशेवर या इकाई है जो लोगो को शेयर, बॉन्ड, म्यूचुअल फंड और अन्य निवेश उत्पादों की खरीद और बिक्री की सुविधा प्रदान करता है। यह Demat और Trading खाता खोलने की सुविधा देते है, स्टॉक ब्रोकर निवेशकों और शेयर बाजार के बीच मध्यस्थ के रूप में कार्य करते हैं।

शेयर किसे कहते है।

शेयर मतलब हिस्सा, अगर आप किसी कंपनी में कुछ शेयर खरीदते है तो उस कंपनी में आपके पैसे के बराबर प्रतिशत हिस्सेदारी हो जाती है। अब अगर वह कंपनी अच्छा काम करके लाभ कमाती है तो उसमे आपके हिस्से के बराबर आपको लाभ मिलेगा। वैसे ही अगर कंपनी को हानी होती है तो आपको भी नुकसान उठाना पड़ेगा।
आज आप किसी भी कंपनी का शेयर ऑनलाइन घर बैठे-बैठे खरीद या बेच सकते है।

शेयर को कैसे खरीदें और बेचें।

शेयर बाजार में शेयरों को खरीदना और बेचना बहुत आसान है, इसके लिए बोली लगाई जाती है या ऐसे कह सकते है की नीलामी की जाती है। कोई खरीदार उच्तम दाम पर शेयर खरीदना चाहता है, और कोई विक्रेता कम दाम पर उसे बेचने के लिए तैयार है तो उन दोनों के बीच शेयरों लेन-देन हो जाता है।

विक्रेता के दाम को Bid Price और खरीदार के दाम को Ask Price कहा जाता है।

शेयर ट्रेडिंग के प्रकार

शेयर बाजार से हम अलग-अलग प्रकार से पैसे बना सकते है, इसमें मुख्यतः 3 प्रकार है।
  • लॉन्ग टर्म निवेश (Long Term Investment)
  • स्विंग ट्रेडिंग या शार्ट टर्म (Swing Trading)
  • Day या इंट्राडे ट्रेडिंग (Intraday Trading - Equity और Future & Option)
  • शेयर बाजार से पैसे कमाने के क्या तरीके है।

स्टॉक मार्केट क्या है हिंदी

शेयर बाजार से आप तीन तरह से पैसे कमा सकते है।

इंट्राडे ट्रेडिंग करके - Intraday Trading

स्विंग ट्रेडिंग करके - Swing Trading

लंबे अवधि इन्वेस्टमेंट करके - Long term Investment


हम इसे विस्तार से समझते है।

Long term Investment किसी शेयर को अगर उसका प्राइस किसी कारण नीचे आता है और कंपनी के फंडामेंटल मजबूत (कंपनी हर साल प्रॉफिट कमा रही है) है तो उसे लम्बे (3 साल से 15 साल तक) समय तक खरीद कर रखें (Hold करे) जब उस शेयर का दाम ज्यादा हो जायेगा तब उसे बेच दे।

अगर आप शेयर बाजार में नए है तो आपको टॉप Large Cap कम्पनीज में ही निवेश करना चाहिए।

उदाहरण :- TCS, Asian Paint, HDFC Bank, Infosys, Reliance आदि।


Swing Trading किसी शेयर को खरीद कर कर उसे कुछ समय के लिए (जैसे- 1 सप्ताह से 1 साल तक) होल्ड कर सकते है। जब भी उसमे आपको 30-40 प्रतिशत का लाभ होता है तो उसे बेच कर के प्रॉफिट कमा सकते है।


Intraday Trading में आप किसी शेयर को एक दिन के लिए खरीद या Sell कर सकते है, और दिन समाप्त होने से पहले (3:19 PM से पहले) उसे अगर Buy किये है, तो Sell करके या Sell किये है, तो Buy करके Exit होना होता है। 


ज़ेरोधा डीमैट खाता कैसे खोलें। / How to open Zerodha Demat Account. Click Here

शेयर बाजार में पैसे कैसे निवेश करें?

किसी भी कंपनी का शेयर को खरीदने के लिए कुछ चीजों की जरूरत पड़ती है।

Saving Bank Account: आपके पास किसी भी राष्ट्रीयकृत (Nationalized) बैंक का खाता होना चाहिए।

जैसे - SBI, Axis, IDBI, HDFC Bank या जिस खाता से हम Internet Banking और ATM से लेन-देन कर सकते है।


Demat Account: जब आप किसी कंपनी के शेयर को खरीदते है, तो उसे रखने के लिए जो ऑनलाइन लॉकर या Depository होता है, उसे Demat खाता कहते है। भारत में दो डिपॉजिटरी हैं: सेंट्रल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरीज लिमिटेड (CDSL) और नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरीज लिमिटेड (NSDL)

इन दोनों को भारत सरकार द्वारा संचालित किया जाता है।


Trading Account: ट्रेडिंग अकाउंट के माधयम से ही आप किसी शेयर को Buy या Sell कर सकते है। क्योकि भारत में जो स्टॉक एक्सचेंज है, NSE और BSE वह सीधे किसी शेयर को नहीं खरीदते-बेचते है। इसके लिए कुछ ब्रोकर कंपनी है जो हमे ट्रेडिंग प्लेटफार्म की सुविधा उपलब्ध कराते है।

जैसे - Zerodha, AngelOne, Upstox, 5Paisa आदि। Zerodha के बारे में पढ़े।

Zerodha में खाता खोलने के लिए Click करे।


शेयर बाजार Basics



क्यों और कब शेयर बाजार क्रैश होता है?

शेयर बाजार में बेकार प्रदर्शन से हुए बहुत तेजी से गिरावट को मार्किट क्रैश कहते है। यह पहले कई बार हो चूका है।

जैसे :- 2020 - Covid-2019, Financial crisis- 2008, 2001 - Dot-com Bubble आदि। 


शेयर बाजार को समझने के लिए बेस्ट किताबें -

शेयर बाजार को गहराई से जानने के लिए आपके पास उचित ज्ञान का होना आवश्यक है। इसलिए हमने नीचे कुछ किताबें साझा किया है।


किताब का नाम:


 

टेक्निकल एनालिसिस और कैंडलस्टिक

 की पहचान – गाइड टू  टेक्निकल

यहाँ से खरीदें

प्राइस एक्शन 

यहाँ से खरीदें

इंट्राडे ट्रेडिंग गाइड

यहाँ से खरीदें

The Intelligent Investor

यहाँ से खरीदें

Free Pdf Download



शेयर बाजार पढ़ने के लिए बेस्ट इंस्टिट्यूट और कोर्सिज़

शेयर बाजार में आप अपना करियर भी बना सकते है हमने कुछ टॉप स्टॉक मार्किट के शिक्षा संस्थानों का नाम नीचे दिया है।

  • NSE अकादमी 
  • BSE अकादमी 
  • Nifty ट्रेनिंग अकादमी
  • नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फाइनैंशियल मैनेजमेंट(NIFM)
  • नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ सेक्योरिटीज़ मार्केट (NISM) सर्टिफिकेशन।


विश्व के प्रमुख शेयर बाजार कौन से है।

प्रमुख शेयर बाज़ार जहाँ सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली कंपनियों के शेयर खरीदे और बेचे जाते हैं। दुनिया भर के निवेशकों को आकर्षित करते हैं।

BSE और NSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज): ये भारत के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज हैं और भारतीय वित्तीय प्रणाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नीचे कुछ प्रमुख शेयर बाज़ार हैं:

NASDAQ - USA Technology

TSE - Tokyo Stock Exchange

SGX - Singapore Exchange

LSE - London Stock Exchange

SSE - Shanghai Stock Exchange

HSE - Hong Kong Stock Exchange

Nasdaq: संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित, नैस्डैक अपनी प्रौद्योगिकी (Technology) पर केंद्रित लिस्टिंग के लिए जाना जाता है, जिसमें ऐप्पल, अमेज़ॅन और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कई प्रमुख तकनीकी कंपनियां शामिल हैं।


शेयर बाजार  सम्बंधित फिल्म।

भारत में कई फिल्में हैं जो शेयर बाजार के विषय के इर्द-गिर्द घूमती हैं या इसे अपनी कहानी के एक महत्वपूर्ण हिस्से को पेश करती हैं। ये फिल्में स्टॉक मार्केट के बारे में बुनियादी जानकारी प्रदान करती हैं। यहां शेयर बाजार से संबंधित कुछ भारतीय फिल्में हैं:

गुरु (2007): मणिरत्नम द्वारा निर्देशित, "गुरु" रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक धीरूभाई अंबानी के जीवन पर आधारित है। फिल्म में एक व्यवसायी की यात्रा को दर्शाया गया है जो एक छोटे से गांव से निकलकर एक विशाल समूह बनाता है। यह व्यापार और शेयर बाजार के विभिन्न पहलुओं को छूता है। 

स्कैम 1992: स्टॉकब्रोकर हर्षद मेहता की कहानी बताती है, मुख्य रूप से 1992 के भारतीय सिक्योरिटीज घोटाले के बारे में बताता है।

निष्कर्ष:-

हमे उम्मीद है की The Hindi Man द्वारा दिए गए Stock Market की हिंदी में जानकारी से आपको बहुत कुछ सीखने को मिला होगा। शेयर बाजार में सीखने के बाद ही आगे बढ़ें। क्योंकि शेयर बाजार में आने वाले 95% नए निवेशक अपने पैसे को अधूरे ज्ञान और लालच के कारण गवा देते है,और बाद में शेयर बाजार को सट्टा और जुए की तरह समझते हैं।

 

 

 

अस्वीकरण इस वेबसाइट या लेख में दी गई जानकारी पूरी तरह शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। यह निवेश सलाह नहीं है।
DisclaimerThe views and investment tips expressed by investment experts/broking houses/rating agencies are their own and not that of the website or its management. TheHindiMan advises users to check with certified experts before taking any investment decisions.

 

 

Tag: - 

Stock Trading
Share Bazar kya hai
Stock market kya he
Stock Market kya hai
Sheyar market kya hai
जानिए शेयर मार्केट क्या है?
Stock Market kya hai Hindi
Share market kya h in Hindi
Stock market jankari in Hindi
Stock Market kya hai in Hindi
शेयर मार्केट क्या है और कैसे सीखें?
Sher marketing kya hai in Hindi
Stock Market kya hai Hindi Mai 
What is stock marketing in Hindi
What is the share market in Hindi?
Share Market for beginners in Hindi
Share market ki basic jankari in Hindi
Share market ka basic knowledge in Hindi
Stock Market क्या है और इससे पैसे कैसे कमाते है?
Share market and stock market difference in Hindi


Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url