IPO Kya Hai in Hindi - IPO आवंटन की पूरी प्रक्रिया।

IPO Kya Hai in Hindi

  IPO (Initial Public Offering) किसी कंपनी को अगर पहली बार शेयर बाजार में लिस्ट करना या दाखिल होना है तो उसे अपना हिस्सेदारी को बेचना होता है जिसके लिए IPO निकलना पड़ता है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है। जिसके तहत एक निजी स्वामित्व वाली कंपनी आम जनता द्वारा खरीद के लिए अपने शेयर एक्सचेंज में उपलब्ध कराती है। यह आवेदन ऑनलाइन ब्रोकर हाउस और टॉप बैंकों में आईपीओ के तहत उपलब्ध कराया जाता है। 


      यदि आपने कभी किसी आईपीओ में शेयरों के लिए आवेदन किया है, तो आपने शायद देखा होगा कि कई बार आपको कोई शेयर नहीं मिलता, लेकिन आपके करीबी या दोस्त को उसी आईपीओ में कुछ शेयर मिल जाते है तो, ऐसा क्यों होता है, और आवेदकों को आईपीओ शेयर कैसे आवंटित किए जाते हैं? आइए आवंटन की पूरी प्रक्रिया समझे।

आईपीओ शेयर आवंटन प्रक्रिया

भारत में आईपीओ आवंटन की प्रकिर्या पहले आओ पहले पाओ (FIFO) के तरह नहीं होती है। यह एक लाटरी सिस्टम की तरह होता है यह जरुरी नहीं की आपने पहले आवेदन किया है तो आपको मिलेगा ही। आपको वे सभी लॉट प्राप्त हो सकते हैं जिनके लिए आपने आवेदन किया है यदि आईपीओ अंडरसब्सक्राइब होता है। यदि आईपीओ ओवरसब्सक्राइब होता है, तो रिटेल निवेशकों को शेयर वितरित करने के लिए एक स्वचालित प्रक्रिया का उपयोग किया जाता है।


लॉट क्या है।

यह स्टॉक लॉट में वितरण होता है। 


उदाहरण :-

  • एक लॉट में अधिकतम 15000 तक के शेयर हो सकते है।
  • यह कम से कम 15000 और अधिक से अधिक 200000 तक कोई रिटेल निवेशक आवेदन कर सकता है। 
  • अगर एक शेयर का दाम 90 रूपये है तो एक लॉट में 166 शेयर होंगे, जिसका कुल मूल्य 14940 होगा। 


आईपीओ शेयरों का आवंटन इस बात पर निर्भर करता है, कि निवेशकों ने इसमें कितनी रुचि दिखाई है। लोगों का विश्वास इस कंपनी पर ज्यादा है या नहीं। ऐसे में दो चीज हो सकती है, जिनमें कंपनी का आईपीओ अंडरसब्सक्रिप्शन या ओवरसब्सक्रिप्शन हो सकता है। 



1. अंडरसब्सक्रिप्शन कहेंगे अगर आवेदन की कुल संख्या कंपनी द्वारा पेश किए जा रहे शेयरों की संख्या से कम या उसके बराबर है।

2. ओवरसब्सक्रिप्शन कहेंगे अगर आवेदन की कुल संख्या कंपनी द्वारा पेश किए जा रहे शेयरों की संख्या से अधिक है।

ज़ेरोधा भारत का सबसे बड़ा स्टॉक डिस्काउंट ब्रोकर हाउस है, अगर आप भी इसमें अपना खाता खुलवाना चाहते है तो यह पढ़ें। Click Here

अंडरसब्सक्रिप्शन

अगर आवेदन की कुल संख्या कंपनी द्वारा पेश किए जा रहे शेयरों की संख्या से कम या उसके बराबर है। तो जितने भी आवेदन किये गए है उन सभी को आवंटन मिलता जाता है जिसके लिए उन्होंने बोली लगाई थी। इस प्रकार, आवेदन करने वाले प्रत्येक आवेदक को शेयर आवंटित किए जाते है।


ओवरसब्सक्रिप्शन

अगर आवेदन की कुल संख्या कंपनी द्वारा पेश किए जा रहे शेयरों की संख्या से अधिक है, तो सेबी के नियमों को ध्यान में रखा जाता है। जिसके अनुसार किसी भी व्यक्ति को 1 लॉट से अधिक आवंटित नहीं किया जा सकता है।


यह सब रिटेल निवेशकों के लिए लागू होता है।

आइए हम इसे एक उदाहरण से समझते हैं:


मान लें कि किसी कंपनी द्वारा निवेशकों को 10 लाख शेयरों की पेशकश की गई है और न्यूनतम लॉट साइज 50 है। तो निवेशकों की अधिकतम संख्या जिन्हें कम से कम एक लॉट मिलेगा = 10 लाख/50 = 20,000


इस प्रकार, 20,000 निवेशकों को कम से कम एक लॉट आवंटित किया जाएगा।


इस में आवंटन प्रक्रिया के लिए, दो परिदृश्य हैं:


छोटा ओवरसब्सक्रिप्शन

सभी आवेदकों को न्यूनतम लॉट प्राप्त होगा, और कोई भी निवेशक जिसने एक से अधिक लॉट के लिए बोली लगाई है, शेष शेयरों का एक आनुपातिक हिस्सा प्राप्त करेगा।


बड़ी ओवरसब्सक्रिप्शन

जब इतना अधिक आवेदन होता है कि प्रत्येक आवेदक को एक लॉट भी वितरित नहीं किया जा सकता है, तो लॉटरी ड्रा द्वारा आवंटन किया जाता है। बिना किसी पक्षपात के एक कंप्यूटर सिस्टम इस लॉटरी ड्रा का आयोजन करता है।


नतीजतन, ओवरसब्सक्रिप्शन की स्तिथि में सभी इक्छुक आवेदक ड्रा में नहीं चुने जाते हैं और सभी आवेदकों को शेयर नहीं दिए जा सकते हैं।


Open Free Demat Account Click Here


शेयरों का आवंटन नहीं होने का कारण।


आपको कोई शेयर आवंटित नहीं किए जाने के दो कारण हो सकते हैं:

1. आपका आईपीओ प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया गया हो, क्योंकि इसमें एक अमान्य डीमैट खाता संख्या, एक अमान्य पैन संख्या, या डुप्लीकेट आवेदन शामिल हो सकता है।


2. यदि कोई अधिक ओवरसब्सक्रिप्शन था, तो लकी ड्रा में आपका नाम नहीं चुना गया होगा।


यदि आप एक रिटेल निवेशक हैं, तो आईपीओ आवंटन प्राप्त करने की संभावनाओं को बेहतर बनाने का एकमात्र तरीका है, आप अपने माता-पिता, भाई-बहन या पति-पत्नी का डीमैट खाता खुलवा कर, उनके डीमैट खातों के माध्यम से शेयरों के लिए आवेदन कर सकते है। आपके नाम पर शेयरों के लिए आवेदन करने के लिए एक से अधिक डीमैट खातों का उपयोग नहीं किया जा सकता है।






Tag:

IPO kya hai in Hindi,

IPO kya hai,

IPO kya hai Hindi,

IPO kya hai Hindi me,

IPO kya hai Hindi mein

What is an IPO?


Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url